आग के बीच किसानों का मसीहा: गणेश चौहान की साहसी पहल……
खेतों में लगी आग को बुझाने से लेकर किसानों के दर्द को समझने तक, धनघटा विधायक गणेश चौहान ने दिखाई साहस और संवेदना की मिसाल। जनता के अपने नेता पर गर्व।
संतकबीरनगर।।।
संतकबीरनगर में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग की सूचना मिलते ही धनघटा विधायक गणेश चौहान तत्काल हरकत में आए और खुद आग बुझाने के लिए पहुंच गए। एक मजदूर किसान परिवार से आने वाले गणेश चौहान ने कहा, “मैं जानता हूं कि ये फसलें किसानों के खून-पसीने की कमाई हैं, जो उनके परिवार के लिए रोजी-रोटी का आधार हैं।” उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए न सिर्फ साहस दिखाया, बल्कि प्रभावित किसानों को भरोसा भी दिलाया कि प्रशासन और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
गणेश चौहान का यह कदम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक ने जनता के लिए अपनी संवेदनशीलता और सक्रियता दिखाई हो। वह क्षेत्र में लगातार मौजूद रहते हैं और हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखते हैं। उनकी इस मेहनत और जनसेवा की भावना ने उन्हें जनता का प्रिय नेता बना दिया है। आग से प्रभावित किसानों के लिए यह उम्मीद की किरण है कि उनका नुकसान कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।















