बस्ती मण्डल आयुक्त कार्यालय ने रचा इतिहास, IGRS रैंकिंग में लगातार प्रथम।

 बस्ती मण्डल आयुक्त कार्यालय ने रचा इतिहास, IGRS रैंकिंग में लगातार प्रथम।

बस्ती 

आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुक्त कार्यालय, बस्ती मण्डल ने माह मार्च 2025 की मासिक रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि आयुक्त अखिलेश सिंह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में मण्डलायुक्त कार्यालय ने जनता की शिकायतों को गुणवत्ता, ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारित कर एक मिसाल कायम की है।  

आईजीआरएस,  योगी जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, और बस्ती मण्डल ने इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। आयुक्त अखिलेश सिंह ने इस सफलता के लिए नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त (प्रशासन)  संतोष कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी आफताब अहमद और आईजीआरएस सहायक टीम की सराहना की। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर जारी रखा जाए।  

बस्ती मण्डल का यह लगातार शीर्ष प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी प्रमाण है।

Previous articleप्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां समय से पूरी करें, विकास कार्यों में न हो देरी: सीएम योगी।
Next articleरात की सनसनीखेज मुठभेड़: संतकबीरनगर में पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, एक को गोली, लूट का माल बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here