आस्था और सेवा का संगम: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गोरखनाथ मंदिर में किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन
गोरखपुर।
गोरखपुर में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी का दर्शन-पूजन किया। इस पावन अवसर पर उनके साथ सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला भी उपस्थित रहे। मंदिर की दिव्य शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच मंत्री जी ने देश की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।















