योगी सरकार के 8 साल: अपराध पर प्रहार, सुरक्षा का आधार
योगी राज में अपराध पर वार: 222 ढेर, 142 अरब की संपत्ति जब्त, 6,287 को उम्रकैद
लखनऊ: योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनकाउंटर में 222 दुर्दांत अपराधियों को ढेर किया, जबकि 8,118 अपराधी घायल हुए। इस दौरान 20,221 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और 79,984 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। 930 अपराधियों के खिलाफ एनएसए लागू किया गया, साथ ही 142 अरब रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। जुलाई 2023 से दिसंबर 2024 तक चले ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 51 अभियुक्तों को मृत्युदंड और 6,287 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, वहीं 1,091 अपराधियों को 20 साल से अधिक की सजा दी गई।
विशेष कार्य बल (STF) ने 2017 से अब तक 653 जघन्य अपराधों को घटित होने से पहले रोका, जबकि आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने इसी अवधि में 130 आतंकवादियों और 171 रोहिंग्या/बांग्लादेशी अपराधियों व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया। योगी सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।















