पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का बड़ा संदेश, बस्ती वासियों को दी,होली और रमजान की शुभकामनाएं।
बस्ती: संत कबीर नगर जिले की मिट्टी से अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत, लगन और समाजसेवा के दम पर उन्होंने न सिर्फ राजनीति में एक खास मुकाम हासिल किया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। संत कबीर नगर से लेकर बस्ती तक उनके योगदान को आज हर कोई सराहता है। इस खास मौके पर उन्होंने बस्ती जनपद के सभी निवासियों को होली और रमजान जैसे पवित्र त्यौहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में राकेश चतुर्वेदी ने कहा, “होली और रमजान हमारे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के प्रतीक हैं। ये दोनों त्यौहार न केवल खुशियां लेकर आते हैं, बल्कि हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश भी देते हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि इन पर्वों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। हमें एक-दूसरे का हाथ थामकर इन त्यौहारों की खुशियों को दोगुना करना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज में एकता और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राकेश चतुर्वेदी का यह संदेश न सिर्फ बस्ती वासियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उनके इस संदेश से यह साफ झलकता है कि वह समाज को एकजुट करने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।















