चतुर्वेदी विला में होली की अनूठी पहल: जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर कर मनाया गया त्यौहार।

चतुर्वेदी विला में होली की अनूठी पहल: जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर कर मनाया गया त्यौहार।

संतकबीरनगर। भिटहा स्थित “चतुर्वेदी विला” में इस बार होली का त्यौहार परंपरा और मानवता के रंगों से सराबोर रहा। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर के एमडी व नाथनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने होली से एक दिन पहले सैकड़ों जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के बीच मिठाइयाँ और नकदी बाँटकर उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ा दी। इस नेक पहल के साथ चतुर्वेदी विला में होली का शुभारंभ हुआ, जहाँ जिम्मेदारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
अपने संदेश में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा, “होली खुशियों का प्रतीक है। इस पर्व पर समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर कमजोर तबके के साथ खुशियाँ बाँटनी चाहिए।” उन्होंने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। वहीं, राकेश चतुर्वेदी ने कहा, “त्यौहार हमें समाज के प्रति बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। इस होली पर हमने दबे-कुचले वर्ग के चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया है।” उन्होंने कबीर की धरती को खुशहाली और तरक्की की राह पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई और सभी के सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अभयानंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। “चतुर्वेदी विला” में यह आयोजन न केवल होली की परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि समाज सेवा का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
Previous articleस्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम कार्यशाला में की शिरकत।
Next articleपूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का बड़ा संदेश, बस्ती वासियों को दी,होली और रमजान की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here