एएसपी ने दिए अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के निर्देश।
बस्ती,
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बस्ती, ओम प्रकाश सिंह ने आज थाना लालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और सीसीटीएनएस कार्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के समुचित रखरखाव और थाना परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
एएसपी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रहरियों को जनपद में अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुदृढ़ कानून व्यवस्था कायम करने के लिए शासन-प्रशासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही, इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।















