गीडा की ई-लॉटरी से 43 को मिला सपनों का आशियाना

गीडा की ई-लॉटरी से 43 को मिला सपनों का आशियाना।

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने सहजनवाँ आवासीय योजना सेक्टर-23 फेज-3 में 54 भूखंडों के लिए 9 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशित किया था। आवेदन की अवधि 12 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक रखी गई, जिसमें 54 भूखंडों के लिए 228 आवेदन प्राप्त हुए। आज, 10 मार्च 2025 को गीडा सभागार में ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक की मौजूदगी में 43 भूखंडों का आवंटन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी, सहायक महाप्रबंधक, प्रबंधक और कई आवेदक भी सभागार में उपस्थित रहे। यह पारदर्शी प्रक्रिया आवेदकों के लिए अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा अवसर लेकर आई।
Previous articleपुलिस ने आरोपियों पर जालसाजी और गबन का दर्ज किया केस । -विवेचक को दिए बयान में पीड़ित पत्नी का छलका दर्द -पीएम रिपोर्ट में फेफड़े और रक्तचाप की बीमारी से हुई थी युवक की मौत 
Next articleत्योहारों की रंगत में शांति और सुरक्षा का रंग: खजनी पुलिस का भव्य पैदल मार्च।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here