उत्तर प्रदेश/रामपुर
आजम खान और CO अनुज चौधरी में बहस
चेकिंग के दौरान दोनों में बहस हुई
आजम खान सीओ से बोले अखिलेश का एहसान याद है
CO ने कहा ‘एहसान कैसा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है’
CO अनुज ने कहा ‘किसी एहसान से अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिलता’
आज़म खान बोले आपकी पर्सनैलिटी अच्छी है। सीओ बोले आपकी भी।
आज़म खान बोले हम अपने बड़ो का एहसान मानते है।
सीओ बोले हमने क्या किया ?
आज़म खान बोले आपके कारनामे तो मोबाइल में है
अब आपको पूरा मामला बताते हैं….
दरअसल, MP/MLA कोर्ट से आजम खान हेट स्पीच मामले में बरी हो चुके हैं। इसके बाद सपा आजम की विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर शनिवार को सपा का 27 सदस्यीय डेलिगेशन रामपुर के DM से मिलने गया था।
डेलिगेशन के सदस्यों में आजम का नाम नहीं था। साथ ही, DM ऑफिस के चंद दूरी पर सपा का कार्यालय भी है। आजम वहीं जा रहे थे। लेकिन, पुलिस को लगा कि वह डेलिगेशन के साथ DM से मिलने जा रहे हैं। इसी गफलत में पुलिस ने उनका काफिला रोक लिया था।
आजम के काफिले को रोकने पर उनके बेटे अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जाहिर की। कहा- क्या अब तो सड़क पर चलना भी मुश्किल है।
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक















