“मिशन शक्ति: परिवारों में सौहार्द की नई पहल”
संत कबीर नगर।
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत “साथ-साथ कार्यक्रम” के अंतर्गत महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराकर आपसी समन्वय स्थापित किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता की दिशा में पुलिस विभाग सराहनीय कार्यों से समाज में बदलाव ला रहा है।















