गोरखपुर वाट्सएप पर महाकाल ग्रुप बनाकर करते थे ,गुंडागर्दी, एक मैसेज पर मारपीट करने पहुंच जाते बदमाश

उतरप्रदेश गोरखपुर  के गुलरिहा इलाके में आतंक मचाने वाले महाकाल ग्रुप का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने ग्रुप के सरगना समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गुलरिहा के खपड़हवा, रामनगर, जैनपुर, खुटहन और अन्य एरियाज के 15 से 25 साल के युवाओं ने वाट्सएप पर महाकाल ग्रुप बनाया है।

इस ग्रुप के युवक छोटे- मोटे विवाद में वाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज पड़ते ही मारपीट और लूट की घटना अंजाम देते हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर महाकाल ग्रुप की तलाश शुरू की। जिसमे गुरुवार को सफलता मिली।

कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है ग्रुप

SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, महाकाल ग्रुप ने 20 मई को खपड़हवा चौराहे पर राममिलन के साथ मापीट की थी। जंगल डुमरी नंबर 1 के राममिलन से छोटे से एक्सिडेंट को लेकर ग्रुप के रोशन यादव से कहासुनी हुई। रोशन यादव ने महाकाल ग्रुप पर एक मैसेज डाला जिसके बाद ग्रुप के सदस्यों द्वारा एकत्रित होकर तोड़-फोड़ करते हुए मारपीट की घटना की गई।

भरवलिया में भी की थी मारपीट
21 जून को भी रात 12 बजे भरवलिया के पास विजय गुप्ता से राजेश यादव, आलोक यादव उर्फ चंचल, सूरज यादव की कहासुनी हुई। इस बार भी ग्रुप पर मैसेज पड़ते ही सदस्य एकत्रित होकर विजय गुप्ता के साथ मारपीट करते हुए उनसे 45 हजार रुपए भी छिन लिया था।

पकड़े गए 6 बदमाश
पुलिस ने महाकाल ग्रुप के 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है। इसमे राजेकश कुमार यादव, आलोक यादव उर्फ चंचल, रोशन यादव, सूरज यादव, मुनिब विश्वकर्मा और रवि का नाम शामिल है।

आलोक उर्फ चंचल है ग्रुप एडमिन
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के मोबाइल के वाट्सएप में महाकाल ग्रुप मिला है। इसमे करीब 200 लोग जुड़े हैं। करीब 60 से 70 नाबालिक भी शौकिया तौर पर इस ग्रुप में जुड़े हुए हैं। महाकाल ग्रुप का एडमिन आलोक यादव उर्फ चंचल ही सरगना है

     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
 निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

उ0नि0 शेष कुमार शर्मा ,थाना उ0नि0 ,उ0नि0 विवेक अवस्थी, उ0नि0 देवेन्द्र दुबे, का0 प्रदीप गुप्ता, का0 चन्दन प्रताप, का0 राजू यादव का, अनुपम कुमार
Previous articleलखनऊ बीसी सखी का राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ
Next articleपत्नी बोली- मैं बगल में सोई थी, कब क्या हुआ, मालूम नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here