तालीम से ही कामयाबी हासिल होती है: सबीहा मुमताज
-पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी दरियाबाद में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया
सेमरियावां। पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी दरियाबाद में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने हिंदी, उर्दू, इंग्लिश स्पीच, तकरीर, समाज की कुरीतियां पर नाट्य मंचन समेत
ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जीजीआईसी प्रधानाचार्या डाक्टर सबीहा मुमताज ने कहा बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। कहाकि तालीम के बिना तरक्की नही हो सकती है। तालीम से अच्छे बुरे की पहचान होती है। तालीम के साथ तरबियत भी जरूरी है। सफल जीवन के लिए शिक्षा अत्यंत ज़रूरी है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने कहा कि अपने ज़िन्दगी का एक लक्ष्य बनाएं और उसी के अनुरूप मेहनत करें। शिक्षकों से सवाल पूछे। हर रोज़ कुछ नया सीखने की कोशिश करें। एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम ने कहा कि मेहनत व लगन से प्रयास करते रहने सफलता जरूर मिलती है। शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है।
संस्था के प्रबंध निदेशक मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी ने कहा कि संस्था में दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी दी जाती है। दीनी तालीम भी बेहद जरूरी है। कुरान नाजिल हुआ तो पहला शब्द इकरा कहा गया जिसका मतलब पढ़ है। इस्लाम में तालीम की बहुत अहमियत दी गई है।
इस दौरान मौलाना मोहम्मद इस्लाम, प्एरधानाचार्य जाज अहमद, इमरान अहमद, हाफिज राशिद , पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।















