गोरखपुर पुलिस ने पांच फरार अपराधियों पर इनाम किया घोषित।
गोरखपुर
गोरखपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की है। पुलिस दो थानों में दर्ज गंभीर मामलों में फरार चल रहे पांच कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने थाना रामगढ़ताल और थाना कोतवाली में पंजीकृत मामलों में फरार पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है।
रामगढ़ताल थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार अमरजीत, विनय यादव उर्फ बिन्नी यादव और जसवंत की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं में फरार राहुल सोनकर और महेश उर्फ मंटू की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इन अपराधियों की सूचना तत्काल दें।















