व्यक्ति ने पंखे से लटककर की आत्महत्या,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

व्यक्ति ने पंखे से लटककर की आत्महत्या,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

गोरखपुर

गीडा क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में मकान बनवा कर रह रहे ढलाई वाली मशीन का का कार्य कर रहे पप्पू गुप्ता(31) पुत्र रणजीत गुप्ता निवासी बहादुरपुर, थाना- बेलघाट ने आज दोपहर को मल्हीपुर गांव में अपने मकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की माने तो मृतक पप्पू गुप्ता(31) मल्हीपुर गांव में मकान बनवा कर रह रहे थे। मृतक पप्पू कुमार 31 वर्षीय शटरिंग ढलाई का कार्य करते थे। संभवत: 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। और 6 माह की बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक पहले यह सपरिवार यहां रहा करते थे। विगत 15 दिनों से वह अपने परिवार के साथ यहां पर नहीं रह रहे थे। कभी-कभी वह आते-जाते थे। पड़ोसियों की माने तो वह शायद कहीं कर्ज वगैरह में भी डूबे थे। इसी चक्कर में वह प्रायः तनाव में भी रहा करते थे।बताते चलें कि आज दोपहर करीब एक बजे वह मल्हीपुर गांव स्थित अपने बनाए मकान में आए और दोपहर को ही अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की, फिर अचानक क्या हुआ कि वह पंखे पर रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली ।आनन- फानन में पड़ोसियों ने जब देखा और सुना तो तुरंत गीडा पुलिस को सूचना दी, गीडा पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।इस संबंध में गीडा थाना का प्रभार देख रहे एस एस आई अभिनव मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहूंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।।

Previous articleउत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों,भवनों,पर स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में आदेश जारी
Next articleगोरखपुर पुलिस ने पांच फरार अपराधियों पर इनाम किया घोषित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here