तटबंध के किनारे हो रहा है कूड़ा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन। 

तटबंध के किनारे हो रहा है कूड़ा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन। 

दुर्गंध से ग्रामीणों व संक्रमण का बढा खतरा 

गोरखपुर। 

राप्ती नदी तटबंध के पूर्वी तटबंध के समीप गोरखपुर नगर निगम द्वारा कूड़ा डंपिंग केंद्र बनाया गया है जहां पर शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे को लाकर डंप किया जा रहा है जिससे उठने वाले दुर्गंध से अगल-बगल के कई गांव सहित गीडा क्षेत्र को भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को बार मौखिक व लिखती रूप से इसकी शिकायत नगर निगम गोरखपुर को किया गया पर कोई कार्रवाई न होता देख ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया जिसको लेकर रविवार को ग्रामीणों द्वारा कूड़ा डंपिंग की गाड़ी को वापस किया गया और लोगों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बताते चले की सहजनवा तहसील अंतर्गत राप्ती नदी के पूर्वी तटबंध से सटे नगर निगम गोरखपुर द्वारा कूड़ा डंपिंग का केंद्र बनाया गया है जहां पर आए दिन दर्जनों गाड़ियां लगाकर कूड़ा दबाने का कार्य किया जा रहा है। कूड़ा डंपिंग होने से क्षेत्र के कई गांवों व गीडा क्षेत्र के लोग कूड़ा डंपिंग के प्रदूषण से कई गांवों सहित औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम को मौखिक व लिखती जिलाधिकारी ,मुख्यमंत्री को कूड़ा डंपिंग न करने के लिए कई बार वार्ता की लेकिन कोई समाधान ना होता देख रविवार को लोगों में आक्रोश बढा इकट्ठा होकर कूड़ा डंपिंग करने आ रही गाड़ियों को रोक कर वापस लौट आया और प्रदर्शन कर विरोध जताया प्रदर्शनकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि हमारी समस्या का ध्यान नहीं दिया गया उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम के जिम्मेदारों की होगी इस दौरान अजय यादव ,सोनू ,संगम ,धीरेंद्र अमरजीत रामबचन दुर्गेश मिंटू सोमनाथ, रामदेव निषाद पूर्व प्रधान, ऋतुराज ,अभिमन्यु प्रधान, अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखपुर पुलिस ने पांच फरार अपराधियों पर इनाम किया घोषित।
Next articleराजघाट पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here