अंबेडकरनगर के युवती की संदिग्ध हाल में मौत।
-मां-बहनोई के साथ गई थी मुंडेरवा क्षेत्र के सेहरी गांव
-बिगड़ी तबीयत तो बहनोई टेपों से लाए जिला अस्पताल
-डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,पुलिस ने शव कब्जे में लिया
———————————————
संतकबीरनगर।
अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती की शनिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर आए थे, वहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
अंबेडकरनगर जिले के हंसवर डंड़वा के रहने वाले संतलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुदामा, 18 वर्षीय बेटी माधुरी को साथ लेकर उसके दामाद विजय कुमार बाइक से बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के सेहरी में स्थित देवी मंदिर दर्शन कराने गए थे। वहीं पर बेटी माधुरी की तबीयत खराब हो गई थी। पत्नी और दामाद टेंपों से लेकर बेटी को जिला अस्पताल संतकबीरनगर गए, वहां देखते ही डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। उसके पास चार बेटियां और इकलौता 17 वर्षीीय बेटा विशाल है। बेटियों में माधुरी तीसरे नंबर की थी। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। वह हंसवर में ठेले से चाट बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार को तगड़ा झटका लगा है। बहनोई विजय कुमार ने बताया कि माधुरी को सीने में तेज दर्द हो रहा था। पहले स्थानीय स्तर पर दवा कराएं, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले आए थे। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज मोतीलाल ने बताया कि संदिग्ध हाल में युवती की मौत होने की वजह से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।















