पुलिस की अभिरक्षा में आया छिनैती का आरोपी किशोर

पुलिस की अभिरक्षा में आया छिनैती का आरोपी किशोर

 

संतकबीरनगर। 

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सरैया बाईपास से मोबाइल छिनैती मामले के आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने बाद में उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेजवाया। 

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के चोलखरी के रहने वाले शुभम कुमार पुत्र सिकंदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक डीजे संचालक के साथ काम करते हैं। शुभम गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राज ग्लोबल स्कूल के सामने स्थित ढाबा पर भोजन करके जैसे ही निकल कर सड़क पर पहुंचे, वैसे ही उनकी मोबाइल एक किशोर छीनने लगा। विरोध करने पर आरोपी किशोर ने उन्हें धकेल कर मोबाइल छीन लिया और एक टेपों में बैठ कर भाग गया। धकेलने से पेड़ से टकरा जाने से शुभम के बाए कान में चोटें आई। इसके अलावा पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। पीड़ित शुभम की तहरीर पर छिनैती का केस दर्ज किया गया। आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर कोर्ट भेजा गया,जहां से कोर्ट ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बस्ती भेजवा दिया।

Previous articleजमीन विवाद में दो सगे भाईयों को पीटा।
Next articleअंबेडकरनगर के युवती की संदिग्ध हाल में मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here