डीआईजी ने रेंज के कप्तानो के साथ किया समीक्षा बैठक।
अपराधों पर रोकथाम लगाने का दिया निर्देश
गोरखपुर। बस्ती मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी सोमवार को जिलों के कप्तानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया। जिसमें अपराधों पर अंकुश लगाने का दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों जैसे बलात्कार, शीलभंग, अपहरण आदि में वृद्धि हुई है। अभियोगों का सफल निस्तारण करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। बस्ती जिले में दलित उत्पीड़न अधिनियम के प्रकरणों में वृद्धि हुई है। विवेचनाओं का साठ दिवस के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। डीआईजी ने कहा कि आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई विगत वर्ष की तुलना में काम की गई है इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुरस्कार घोषित 25000 व उससे अधिक के अपराधियों की संख्या बस्ती में सात संत कबीर नगर जिले में दो है। जिनकी टीम गठन कर यथा शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए। ताकि अपराध अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर के तहत चिन्हित कर संपर्क की कार्रवाई कराई जाए व गुंडा अधिनियम के तहत प्रभावी पैरवी कर जिला बदर की कार्रवाई कराई जाए। गोवध निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी कराते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर गुंडा अधिनियम संपत्ति जप्ति करण की कार्रवाई कराई जाए। महिला कर्मचारियों को बीट वितरण किया जाए। वाहन चोरी के अभियोग में अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए चोरी सुदा वाहनों की शत प्रतिशत शीघ्र बरामदगी कराई जाए। लव जेहाद प्रकरणों में पीड़िता की यथा शीघ्र बरामदगी करते हुए जल्द से जल्द आरोप पत्र प्रेषित किया जाए। सभी मुकदमों में विवेचक गण से ई साक्ष्य एप पर एस आई डी अपलोड कराई जाए। थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत शीघ्र कराया जाए। लंबित यस यार प्रकरणों में अर्दली रूम कर शीघ्र निस्तारण कराया जाए। डीआईजी ने इसी के साथ ऑपरेशन त्रिनेत्र,स्कूलों कॉलेजों में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला, आगामी होलिका दहन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, यु पी 112 प्रत्येक सर्कल स्थल पर पिंक बूथ, ई ऑफिस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आदि कार्यों की गहनता के साथ समीक्षा किया और निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में एसपी संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थ नगर अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन आदि लोग मौजूद रहे।















