जमीन विवाद में दो सगे भाईयों को पीटा।
संतकबीरनगर।
दुधारा क्षेत्र के भरवलिया बाबू में शनिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो सगे भाईयों की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों दो लोगों का शांति की आशंका में चालान किया।
पीड़ित अवध नारायन सिंह पुत्र शिव मूरत सिंह का आरोप है कि शनिवार को 10 बजे दिन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर संतोष सिंह अपने बेटे टोनी सिंह उर्फ अवनीश सिंह के साथ उसके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोग उसे अपशब्द कहने लगे। मना करने पर उसे लात-मुक्का, लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बीच करने आए उसके भाई श्याम नरायन सिंह को भी मारापीटा। पिटाई से दोनों भाइयों को चोटे आई हैं। घटना को तमाम लोगों ने देखा और बीच- बचाव किया। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संतोष सिंह और उनके बेटे टोनी सिंह उर्फ अवनीश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के एक-एक लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।















