बाइकों की टक्कर में बलिया का युवक घायल।

बाइकों की टक्कर में बलिया का युवक घायल।

 

संतकबीरनगर। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवाय होटल के सामने शनिवार को बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल बड़े भाई को अचेत देखकर छोटा भाई बदहवास हो गया। मौके पर आस-पास के लोग जुट गए और ई-रिक्शा से घायल युवक और उसके भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के भीखमपुर के रहने वाले 23 वर्षीय नीरज यादव पुत्र राम नरायन यादव बलरामपुर जिले में बायोगैस प्लांट में नौकरी करते हैं। शनिवार को नीरज अपने छोटे भाई 18 वर्षीय धीरज यादव के साथ बाइक से बलरामपुर से बलिया जा रहे थे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज से होकर जा रहे थे। ये लोग पुल से नीचे उतरे और शिवाय होटल के सामने पहुंचे थे। वैसे ही रॉंग साइड से गुजरे बाइक से टक्कर हो गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले बरईटोला के राजन यादव ने बताया कि दूसरा बाइक सवार सर्विस रोड से अचानक हाईवे पर चढ़ रहा था और उसी दौरान टक्कर हो गई। घायल नीरज और उसका छोटा भाई धीरज हेलमेट पहने थे। हादसे के दौरान हेलमेट निकल गया और नीरज के सिर में गंभीर चोटे आईं। हादसे के बाद घायल का छोटा भाई धीरज बदहवास हो गया।

Previous articleआरोपी किशोर भेजा गया बाल सुधार गृह बस्ती.
Next articleजमीन विवाद में दो सगे भाईयों को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here