साजिशकर्ता कर्मचारी और लुटेरा गिरफ्तार।

साजिशकर्ता कर्मचारी और लुटेरा गिरफ्तार।

 

संतकबीरनगर। 

बेलहर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की शाम को नंदौर नहर पुलिया के पास से साजिशकर्ता कर्मचारी और लुटेरे को गिरफ्तार किया। तलाशी में पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से लूट के 2 लाख 22 हजार 500 रुपये और दो मोबाइल बरामद किया। सिद्धार्थनगर के रहने वाले पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।      

 एसओजी प्रभारी सर्वेश राय और बेलहर एसओ रजनीश राय ने बताया कि सूचना मिली कि सिद्धार्थनगर के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में शामिल दोनों बदमाश कोर्ट में हाजिर होने के लिए कचहरी गए थे। दोनों खलीलाबाद से निकले हैं और नंदौर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर शाम सवा चार बजे के करीब नंदौर से पहले पुलिया के पास घेरेबंदी करके दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रदीप कन्नौजिया निवासी चूड़ीहारी थाना उस्का बाजार सिद्धार्थनगर और फिरोज खान निवासी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। तलाशी में दोनों बदमाशों के पास से लूट के 2 लाख 22 हजार 500 रुपये और दो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे दोनों और उनके साथी नसीम अहमद व अताउर्रहमान निवासी बेलसड़ कोठी सिद्धार्थनगर ने योजना बना कर एक फरवरी की रात साढ़े नौ बजे निघुरी चौराहे के आगे सेहर अस्पताल के सामने लूट की घटना की थी। साथी प्रदीप कन्नौजिया और नसीम ने मिलकर काफी पहले योजना बनाई थी। नसीम ने फिरोज और अताउर्रहमान को योजना में सम्मिलित किया था। बरामद रुपये और मोबाइल लूट के ही हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों लुटेरों से पूछताछ करने में जुटी थी।

Previous articleपति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज l
Next articleलूट के 10 हजार रुपये से खरीदी थी खुद के लिए मोबाइल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here