सर्जन क्लब ने निकाली कैंसर जागरूकता रैली।
गोरखपुर। कैंसर की बीमारी समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । शिक्षकों का मानना है कि अगर कैंसर को समय से पहचान लिया जाए तो उसका सत प्रतिशत इलाज संभव है। बीमारी को होने से पहले उसे रोक देना या उससे पैदा न होने देना कैंसर के लिए बहुत जरूरी है ।
रैली में शामिल आम जनमानस को कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए चिकित्सा को ने कहा कि अगर किसी को कैंसर हो गया तो उसके लक्षण को पहचाना और उसका समय से इलाज करके जड़ से खत्म किया जा सकता है। आज के परिवेश में जहां प्रदूषण खान-पान दिनचर्या मानसिक तनाव आदि इतना बढ़ गया की तरह-तरह की बीमारियां पैदा हो रही है। रैली में सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही, सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजू केथावत, सिनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बाल गोविंद सिंह, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल की निदेशक डॉक्टर सीमा शाही, सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















