•26 जनवरी को जन-गण-मन से गूंजा एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का परिसर।
•पूर्व सदर विधायक जय चौबे ने फहराया तिरंगा,छात्रों को दी शुभकामनाएं।
संत कबीर नगर
•••एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी और एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। पूर्व विधायक के साथ एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय सहित पहुंचे गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए मौजूद छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी।
26जनवरी गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जश्न मनाया गया।इसी कड़ी में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे ने एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय व शिक्षकों के साथ तिरंगा फहराया।मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज का दिन देश के लोगों के लिए बेहद खास है।राष्ट्रीय पर्व पर हम उन अमर बलिदानियों की शहादत को याद करते हैं।जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत की हवा में सॉस लेने का दिन लौटाया है।गणतंत्र दिवस के दिन ही देश में अपना संविधान लागू हुआ था।और हम पूर्णरुप से आजाद हुए थे।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें देश की संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश के उत्थान में अहम् भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और सह प्रबंधक मनोज पांडेय ने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।ध्वज फहराने के बाद मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन हुआ।संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने किया।इस दौरान युवा समाजसेवी निहाल चंद्र पांडेय,आलोक उपाध्याय,अंकित पाल,अजय मिश्र,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, ,प्रेम प्रकाश पांडेय, एसएन शुक्ला,कृष्णा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।















