गणतंत्र दिवस के साथ आरपी यादव माडर्न इंटर कॉलेज के स्थापना की मनाई गई ‘रजत जयंती’

•गणतंत्र दिवस के साथ आरपी यादव माडर्न इंटर कॉलेज के स्थापना की मनाई गई ‘रजत जयंती’

•आरपी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन केसी यादव ने शैक्षणिक संस्थानो पर फहराया तिरंगा,दी सलामी।

   संत कबीर नगर 

•••आरपी यादव ग्रुप ऑफ एजूकेशन के विभिन्न संस्थानों पर गणतंत दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति के बीच आरपी यादव माडर्न इंटर कॉलेज के स्थापना की रजत जयंती भी मनाई गई।

     संस्थान के एमडी कृष्णचंद्र यादव ‘केसी’ ने रविवार को आरपी इंटरनेशनल एकेडमी महुली,आरपी यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुली सहित सभी संस्थानों में तिरंगा फहरा कर झंडे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महुली स्थित आरपी यादव मॉडर्न इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बीच मनाया गया। जहां प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव की मौजूदगी में तिरंगा फहराने के बाद अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मॉ सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय राम प्यारे यादव के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ गणतंत्र दिवस और रजत जयंती समारोह शुरु हुआ। शिक्षक और अतिथियों सहित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की स्थापना के मायने समझाए। प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव ने कहा कि 25 वर्षों के शैक्षणिक करिअर में संस्थान ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आरपी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन कृष्णचंद्र यादव ‘ केसी’ ने आरपी यादव मॉडर्न इंटर कॉलेज की स्थापना का मकसद बताते हुए कहा कि बेहद पिछड़े क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा अभिभावकों के लिए मुश्किल था।उस दौरान इस कॉलेज की स्थापना हुई उद्देश्य यह था कि बालिकाओं को उनके घर के आसपास बेहतरीन शिक्षा सुविधा हासिल हो सके और हुआ भी वही,आज क्षेत्र की हर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और विद्वान शिक्षकों ने संस्कारयुक्त शिक्षा की जो आधार शिला रखी है वह बदस्तूर आज भी कायम है। आगे कहा कि स्कूल के छात्र अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुए देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे ऐसा विश्वास है। आरपी यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि रजत जयंती मना रहा यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने मौजूद छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी साथ ही अमर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर माहौल में देशभक्ति का रस घोल दिया।इसी क्रम में आरपी यादव ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन केसी यादव ने आरपी इंटरनेशनल एकेडमी महुली और आरपी यादव बालिका पीजी कॉलेज में भी तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रिंसिपल राजकुमार,अरविंद यादव,मनोज कुमार,राम मगन, घुरहू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों से लिया गया फीडबैक।
Next article26 जनवरी को जन-गण-मन से गूंजा एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का परिसर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here