कुछ अलग जानकारी

कुछ अलग जानकारी

जब रेफ्रिजरेटर नहीं था

आजकल आइसक्रीम बनाना बहुत आसान है, लेकिन 180 साल पहले जब रेफ्रिजरेटर नहीं था, इसे बनाने में काफी वक्त लगता था। उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बहुत प्रसिद्ध थी। तभी अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मीं नैंसी मारिया डोनाल्डसन जॉनसन ने 1843 में एक मशीन बनाई। हाथ से आइसक्रीम बनाने वाली यह पहली मशीन थी, जिसका नाम ‘हैंड कैंक्ड आइसक्रीम फ्रीजर’ था। मैरी हाउसवाइफ। नैंसी की शुरुआती शिक्षा घर पर ही हुई, क्योंकि उस जमाने में लड़कियों को स्कूल भेजने का चलन नहीं था। ऐसा कहा जाता है नैंसी को आइसक्रीम मशीन बनाने की प्रेरणा थॉमस जेफरसन से ही मिली थी। लकड़ी के दो बेलनाकार डिब्बों को जोड़कर बनाई गई मशीन में लोहे का एक हैंडल लगा था। मशीन के एक हिस्से में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डाले जाते थे अंदर के बॉक्स में आइसक्रीम बनाने का सामान डाला जाता था। फिर उस हैंडल को हाथ से घुमाया जाता था। कुछ ही देर में मशीन के भीतर का तापमान शून्य से नीचे चला जाता था और फिर कुछ ही घंटों में आइसक्रीम तैयार हो जाती थी। 9 सितंबर, 1843 को नैंसी को इस मशीन का पेटेंट मिल गया था। इस तरह नैंसी ने रेफ्रिजरेटर के आने से पहले ही इस मशीन को घर-घर पहुंचा दिया था

Previous articleनगर में गंदगी का अंबार सफाई कब होगी जिम्मेदार
Next articleमिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद अवैध खनन लगे वाहनों में नंबर प्लेट गायब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here