कोचिंग गई युवती लापता, दो पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर।।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कोचिंग गई एक युवती शनिवार को लापता हो गई। पीड़ित मां का आरोप है कि गांव की एक युवती की मदद से कोई अज्ञात व्यक्ति शादी करने की नीयत से उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 28 दिसंबर को दिन में ढाई बजे खलीलाबाद में कोचिंग पढ़ने गई थी। काफी देर बाद बेटी घर वापस नहीं आई तो कोचिंग क्लास में पूछताछ की गई, लेकिन वहां से कोई जानकारी न मिली। उसके बाद नाते-रिश्तेदारों के वहां पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसकी बेटी गांव की रहने वाली एक युवती के साथ कोचिंग पढ़ने आती-जाती थी। उसे आशंका है कि उसी युवती के माध्यम से उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी कराने की नीयत से बहला फुसला कर भगवाया है। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति और युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।















