सामान देने से मना करने पर पान दुकानदार को पीटा।

सामान देने से मना करने पर पान दुकानदार को पीटा।

 

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा मोड़ पर स्थित एक पान दुकानदार को कुछ लोगों ने सामान देने से मना करने पर मारपीट कर घायल का दिया।
सरैया निवासी रतन चौधरी पुत्र प्रह्लाद चौधरी की अतरौरा मोड़ पर पान की दुकान है। आरोप है कि उनकी दुकान पर 28 दिसंबर की शाम चार बजे चंदन सिंह निवासी अतरौरा, भोला तिवारी व शेषनाथ यादव निवासी सहजनवा गोरखपुर और कुछ अज्ञात पहुंचे। लोग कुछ सामान मांगे तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि उक्त लोग उसे अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा। पिटाई से उसे चोटे आई। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी दी। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि चंदन, भोला तिवारी, शेषनाथ और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Previous articleकोचिंग गई युवती लापता, दो पर केस दर्ज।
Next article25 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here