फायरिंग करने के मामले में दोनों आरोपी भेजे गए जेल।

फायरिंग करने के मामले में दोनों आरोपी भेजे गए जेल।

 

संतकबीरनगर।।।

साइड न देने पर बस्ती के मुर्गी फार्म संचालक के पिकअप वाहन पर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  

कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा के रहने वाले मुर्गी फार्म संचालक आदित्य शुक्ला पुत्र विजय प्रकाश शुक्ला 26 दिसंबर को देवरिया के भटनी में मुर्गे की सप्लाई देकर अपने पिकअप वाहन से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे वे लोग गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र में सीहापार ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे। उसी दौरान साइड न देने की वजह से सफारी गाड़ी सवार नगर पंचायत हरिहरपुर महुली निवासी आरोपी अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पिकअप वाहन पर फायरिंग कर दिया था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी अखिलेश कुमार मिश्रा और उनके ड्राईवर कमलेश सैनी निवासी कुंदवाबारी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Previous articleट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल।
Next articleकोचिंग गई युवती लापता, दो पर केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here