बंद कमरे में फंदे से लटक कर युवती ने दी जान।

बंद कमरे में फंदे से लटक कर युवती ने दी जान।

 

-पीड़ित मां की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फील्ड यूनिट

-हाईस्कूल तक पढ़ी थी युवती

-दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी

-बेटी के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए परिजन

-युवती की मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस शुरु की जांच पड़ताल

संतकबीरनगर।।।।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौरंगिया गांव की रहने वाली एक युवती ने मंगलवार की रात कमरा बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। बुधवार की सुबह पीड़ित मां की सूचना पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट पहुंच गई। जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया। पीड़ित परिजन बेटी के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए। पुलिस ने युवती की मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

 नौरंगिया निवासी 19 वर्षीय कॉजल अग्रहरि पुत्री स्वर्गीय राम किशुन अग्रहरि मंगलवार की रात भोजन करके कमरे में सो रही थी। बुधवार की सुबह सात बजे तक कॉजल सो कर नहीं उठी। कमरा बंद होने से मां लहरदेई ने आवाज दी। कमरे के अंदर से कोई हलचल न होने से मां ने जंगले के रास्ते देखा तो बेटी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। पीड़ित मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल सतीश सिंह, तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज विनोद यादव के साथ फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़वा कर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसने हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया था। बड़े भाई मुकेश वाराणसी में रहकर बर्तन का व्यवसाय करते हैं। जबकि छोटे भाई दयानंद गांव पर ही तामेश्वरनाथ गेट के पास स्थित मकान में खजला बना कर बेचते हैं। घटना की रात घर पर सिर्फ पीड़ित मां और बड़ी भाभी घर पर थीं। छोटे भाई दयानंद अपनी पत्नी को लेकर सिद्धार्थनगर ससुराल गए थे। बेटी के के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पीड़ित परिजन नहीं बता पा रहे है। युवती की मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया। इधर बेटी की मौत को लेकर परिजन गमगीन थे। पोस्टमार्टम हाउस आए लोग युवती के आत्मघाती कदम उठाने की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चा कर रहे थे।

Previous articleउधार देने से मना करने पर महिला को धमकाया, बेटे का फोड़ा सिर।
Next articleविकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here