राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई सहित मरीजों और उपलब्ध निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा .

जिला चिकित्सालय में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत 20 बालिकाओं के जन्म पर उनके माता-पिता को बालिका से कपड़े, मिठाई, बेबी किट आदि देकर किया सम्मानित
संतकबीर नगर । उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी ने जनपद भ्रमण के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, तहसील- मेंहदावल में जनसुनवाई, आगनबाड़ी केन्द्र महादेवा द्वितीय में अन्न-प्राशन कार्यक्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल, जिला कारागार खलीलाबाद एवं वन स्टॉप सेन्टर खलीलाबाद का निरीक्षण किया । सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त जिला चिकित्सालय में *”बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”* योजनान्तर्गत 20 बालिकाओं के जन्म पर उनके माता-पिता को बालिका से सम्बन्धित कपड़े, मिठाई, बेबी किट आदि देकर सम्मानित किया ।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद सदस्य जनक नंदिनी ने मेंहदावल तहसील में जनसुनवाई की । फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिये गये । इनमें से कुछ प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं कुछ प्रकरणों में सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
जनसुनवाई के बाद आंगनबाड़ी केन्द्र महादेवा द्वितीय मेंहदावल में रोशनी पत्नी सद्दाम की पुत्री साबिया खातून एवं शाहिनी खातून पत्नी जावेद अली के पुत्र वाजिद अली का अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अन्न-प्राशन कार्यक्रम के बाद जनक नंदिनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल का निरीक्षण किया । जहां पर साफ-सफाई न मिलने पर सम्बन्धित को सख्त निर्देश दिये गये कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
इसी क्रम में मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया जहॉ पर बन्दियो से मुलाकात की गयी। जिला कारागार निरीक्षण के बाद मा0 सदस्य जी द्वारा वन स्टॉप सेन्टर खलीलाबाद में शाल्ट शेल्टर के रूप में बालिकाओं को आश्रय के रूप में संचालित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार आर एन गौतम, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार मेंहदावल आनंद ओझा, क्षेत्राधिकारी मेहदावल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित आदि मौजूद थे।















