एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स की तैयारियॉ जोरों पर।

•एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स की तैयारियॉ जोरों पर।

•27दिसंबर से शुरु हो रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी,अभ्यास में बहा रहे पसीना।

    संतकबीरनगर 

•••27दिसंबर से एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुरु हो रहे एनुअल स्पोर्ट्स की तैयारियॉ जोरों पर है।दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी छात्र,स्पोर्ट ग्राउंड पर मेडल के लिए अभ्यास कर रहे हैं।मंगलवार को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय के साथ ग्राउंड पर पहुंचकर छात्रों के अभ्यास का जायजा लिया।

      हर साल की भॉति इस वर्ष भी एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से होगा।प्रतियोगिता में एकेडमी के चारो हाउस ब्लू,रेड,एलो और ग्रीन के छात्र प्रतिभाग करेंगे जिसमें दो दिन लगातार टीमें मेडल के लिए जद्दोजहद करती दिखेंगी।खेल में मुख्य रूप से कबड्डी,वॉलीबाल,रेस,रिले रेस,टैग आफ वार,खो-खो,बैड मिंटन,क्रिकेट,जेबलिन थ्रो सहित कई गेम की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।एसआर एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों के अभ्यास का जायजा लेते हुए खेल आयोजन के जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए।स्पोर्ट्स के ग्राउंड को सजाने का कार्य भी जारी है।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और एकेडमी के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने अभ्यास कर रहे छात्रों को प्रतियोगिता के संदर्भ में जरूरी निर्देश भी दिए।

Previous articleफर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, बस्ती में क्रिसमस का भव्य उत्सव।
Next articleचिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई सहित मरीजों और उपलब्ध निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here