20 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार चार लाख पचास हजार राजस्व की वसूली।
70 उपभोक्ताओं को मिला OTS लाभ
गोरखपुर। पिपरौली। विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं के निस्तारण व एक मुश्त समाधान योजना के प्रचार- प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को नौशढ उपकेंद्र के पिपरौली के नेवास गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान 20 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया और 70 उपभोक्ताओं को OTS का लाभ भी मिला जबकि बकाया बिल का करीब चार लाख पचास हजार रुपये राजस्व वसूली की गई नौशढ उपकेंद्र अधिकारी विपिन सिंह के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जई विपिन सिंह ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर जमा भी कराया।
जिसमें चार लाख पचास हजार की राजस्व वसूली की गई तथा बिजली बकायदार के करीब 20 कनेक्शन भी काटा गया। और भुगतान जमा करने का हिदायत दिया गया। इस दौरान अरविंद साहनी, काली यादव, आकाश, जीतेंद्र, मुन्ना यादव, धर्म देव, अंकित अधिशासी अभियंता द्वितीय आदि लोग मौजूद रहे।















