बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया आरोपी प्रेमी किशोर प्रेमी के गांव में अपने ननिहाल में रहती थी बस्ती जिले की किशोरी

बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया आरोपी प्रेमी किशोर

प्रेमी के गांव में अपने ननिहाल में रहती थी बस्ती जिले की किशोरी

– इंस्ट्राग्राम से दोनों में हुआ था संबंध, फोन पर करते थे बातचीत

– फोन पर बात करने से नानी मना की तो पहुंच गई प्रेमी के घर 

– क्षुब्ध होकर किशोरी ने उठा लिया आत्मघाती कदम

– पीड़ित नाना ने आरोपी किशोर पर दर्ज कराया केस

 संतकबीरनगर।।।

कोतवाली क्षेत्र में ननिहाल में रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी के उकसाने पर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस ने गुरुवार को कोनी घाट के पास से आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी किशोर ने घटना बताई। पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया।     

 कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहती थी। किशोरी अपने ननिहाल में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पीड़ित नाना का आरोप है कि उसकी नातिन उसके गांव के रहने वाले आरोपी किशोर से बातचीत करती थी। तीन दिसंबर की रात आरोपी के बहलाने फुसलाने पर नातिन उसके घर चली गई थी। रात साढ़े तीन बजे नातिन घर वापस आई और क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगा ली। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनीष प्रभात ने कोनी घाट से आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि किशोरी से उसका संबंध इंस्टाग्राम से हुआ था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते-करते प्यार करने लगे थे। घटना की रात किशोरी फोन पर उससे बात कर रही थी। किशोरी की नानी ने बात करने से मना कर दिया। जिससे किशोरी उसके घर आकर शादी की बात करने लगी। उसके घर वालों ने समझाया कि अभी शादी की उम्र नहीं है। उसे 18 वर्ष से अधिक उम्र होने पर ही शादी किए जाने की बात समझाया था। बावजूद इसके क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया।

Previous articleपुलिस की अभिरक्षा में आया किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी।
Next articleदेवरिया जिले में बरात आए बिहार के युवक की हादसे में मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here