पुलिस की अभिरक्षा में आया किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी।

पुलिस की अभिरक्षा में आया किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी।

संतकबीरनगर ।।

शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी किशोर गुरुवार को विधियानी चौराहा के पास से पुलिस की पकड़ में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया। 

पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी संपर्क स्थापित कर लिया। आरोपी धीरे-धीरे बेटी से बातचीत करते-करते बहला-फुसला कर शादी का झांसा देने लगा। आरोप है कि उसकी बेटी को झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बना लिया। बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। आरोपी की करतूत से उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो रही है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर एक दिसंबर को आरोपी किशाोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। सूचना पर एसआई अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन खान, कांस्टेबल राजू गोंड ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया और बाद में उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेजवा दिया गया।

Previous articleपीएम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, उलझा पेंच , कोटिया गांव के बड़ी बाग के पास में खेत में फेंकी मिली थी लाश
Next articleबाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया आरोपी प्रेमी किशोर प्रेमी के गांव में अपने ननिहाल में रहती थी बस्ती जिले की किशोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here