38 वर्षों से सेवारत सर्वे लेखपाल हुए सेवा निवृत।

38 वर्षों से सेवारत सर्वे लेखपाल हुए सेवा निवृत।

सहायक अभिलेख अधिकारी के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ किया गया विदाई

गोरखपुर।38 वर्षों से सहायक अभिलेख कार्यालय में कार्यरत सर्वे लेखपाल के सेवानिवृत होने पर सहायक अभिलेख अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ किया विदाई , विदाई समारोह में अंग वस्त्र गीता छाता छड़ी देकर किया गया विदा। सहायकअभिलेख अधिकारी विनोद सिंह ने कहा कि आज हम सभी यहाँ एक विशेष अवसर पर एकत्रित हुए हैं हम अपने सम्मानित सहयोगी ओंकार नाथ तिवारी की सेवा यात्रा का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो हमारे संगठन के लिए अद्वितीय और प्रेरणादायक रही है ओंकार नाथ तिवारी ने अपनी अथक मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण से हमारे कार्यालय में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उनकी यात्रा एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे एक व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। ओंकार नाथ तिवारी ने हमारे साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करते हुए, हमें न केवल अपने व्यक्तिगत स्तर पर भी समृद्ध किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, उनकी समस्याओं को सुलझाने की योग्यता, और उनकी मानवता ने हमें हमेशा प्रेरित किया है जिसे सदैव याद किया जाएगा विदाई समारोह में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार डॉक्टर भागीरथी सिंह वरिष्ठ लिपिक सुभाष यादव सहित समस्त कर्मचारियों ने श्री तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया। श्री तिवारी मूलत गाज़ीपुर निवासी सेंदुली बुन्देली में अपना स्थाई मकान बनवा कर अपने खुशहाल परिवार के साथ निवास करते हैं।

Previous articleमकर संक्रांति तैयारी बैठक हुई आयोजित।
Next articleअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केएन सिंह को डॉक्टर उदय ने सौपा 1 लाख 51 हजार का चेक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here