तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर युवक की मौत।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर युवक की मौत।

 

सहजनवां। गोरखपुर 

थाना क्षेत्र के डोमहर माफी निवासी एक 20 वर्षीय युवक जरूरी कार्य से सहजनवां कस्बे में आया था। पैदल घर जाते समय सहजनवां कस्बे स्थित एक ब्यूटी पार्लर के पास बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 सहजनवां थाना क्षेत्र के डोमहर माफी निवासी अरमान (20) पुत्र सुभान सोमवार को जरूरी कार्य से सहजनवां कस्बे में आया था। कार्य निपटाने के बाद पैदल ही घर के लिए जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित एक बाइक सवार उसे ठोकर मार दिया।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सहजनवां सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा था। बाहर रह कर मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के भाई सलमान की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Previous articleनप प्रशासन ने पानी निकासी की समस्या का लिया संज्ञान, दिए निर्देश 
Next articleलखनऊ – यूपी उपचुनाव में 9 बजे तक 9.67% मतदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here