कोहरे में हाईवे पर आधा दर्ज़न गाड़ियां आपस में टकराई।
सहजनवा। गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण आधा दर्जन गाड़ियां हाइवे पर आपस में टकरा गईं। इसके कारण कई लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक बस के चालक की हालात गंभीर बनी है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद से हाइवे पर कई किमी मीटर तक लम्बा जाम लग गया।
गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा पुल के पास हाइवे पर लगभग सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच में कोहरे के कारण आधा दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। सबसे पहले जनरेटर लाद कर हरियाणा से गुवाहाटी जा रही ट्रेलर ने अपने आगे चल रही एक पिकअप को कोहरे के कारण जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलटकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरे लेन में दिल्ली से 46 सवारी लेकर बिहार के सीतामढ़ी जा रही बस के सामने चली है। अनियंत्रित होकर बस नीचे खाई में चली गई लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। पिकअप को ठोकर मारने के बाद ट्रेलर के अनियंत्रित हो जाने पर ट्रेलर ड्राईवर द्वारा अचानक इमरजेंसी ब्रेक मारा गया। इससे ट्रेलर के पीछे चल रही एक और सवारी बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक अविनाश को पैर में ज्यादा चोट लग गई। इसमें बैठे सवारी श्याम सुंदर और जोखू राय को भी मामूली चोट लगी। फिर इसी लेन में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली और बस में भी टक्कर हो गई, जिससे ट्राली के परखच्चे उड़ गए। इसमें ट्रैक्टर ड्राईवर को चोट लगी है मगर नाम पता मालूम नहीं हो चल सका है। फिर उसके पीछे से सरिया लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने आगे आगे जा रहे बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक सवार का भी नाम पता नहीं चल पाता चल रहा है। दुर्घटना के बाद जगदीशपुर कालेसर हाइवे पर कई किमी दूरी तक भीषण जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस किसी तरह से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को किनारे करके आवागमन शुरू कराई।















