बाल दिवस पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी,विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लोगों को लुभाते रहे।

-बाल दिवस पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी,विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लोगों को लुभाते रहे।

-पूर्व विधायक जय चौबे,सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बाल मेले का किया उद्घाटन,की खरीदारी।

संत कबीर नगर।

बाल दिवस पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में बाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का स्टाल लगाया। पूर्व विधायक जय चौबे,सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने बाल मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।
बाल मेले का मिलीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी और एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय व शिक्षकों के साथ स्टालों पर खरीदारी की और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल मेले में शरीर क्रिया विज्ञान व विभिन्न तकनीक जिसमें मिशाइल व राफेल फाइटर जेट,संचार माध्यम,प्रदूषण सहित तमाम विषयों को दर्शाते प्रयोग शामिल रहे।नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ पूर्व विधायक व एसआर के एमडी ने विभिन्न पाश्चात्य व्यंजनो का लुफ्त भी उठाया।पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि बाले मेले में छात्रों का बेहतर प्रदर्शन काबिलेतारीफ है।प्रयोगों के जरिए छात्रों ने जो भी उकेरा है उससे सबको सीख चाहिए।प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभाएं साफ दिख रही थी। एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी और स्टालों पर खरीदारी करते हुए बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को खिलाया।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और सह प्रबंधक मनोज पांडेय मे छात्रों के प्रदर्शनी की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती,पंडित जवाहर लाल नेहरू और संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleUP में IAS और PCS अफ़सर सस्पेंड !!
Next articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here