चौपाल में महिला बीट अधिकारी समस्या का कर रही निस्तारण।

चौपाल में महिला बीट अधिकारी समस्या का कर रही निस्तारण।

-महिलाओं ,बालिकाओं को विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की दे रही जानकारी
-मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान में महिलाओं को बना रही सशक्त
————————————————————
संतकबीरनगर।
मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं, बालिकाओं को पुलिस जागरूक कर रही है। महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों के जरिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारित किया गया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया गया। प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों आदि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

Previous articleगोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी पहुंचे गोरखपुर।
Next articleजांच पड़ताल में निर्दोष मिला मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया युवक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here