महामेगा कैंप लगाकर जीआईएस का किया गया निस्तारण.
गोरखपुर।नगर निगम के नागरीकों को सम्पत्ति कर की जानकारी देने और जी०आई०एस० से सम्बन्धित
उनकी आपत्तियों एवं जिज्ञासाओं के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लागाये जाने वाले शिविर की श्रंखला में
आज दिनांक 27.10.2024 दिन (रविवार) को नगर निगम के सभा कक्ष में जोन 01 एवं जोन 03, लाल डिग्गी स्थित जोनल कार्यालय जोन नं0-02, नेता जी सुबास चन्द्र बोस नगर स्थित जोनल कार्यालय जोन 04 एवं
शाहपुर थाना स्थित जोनल कार्यालय जोन 05 में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का नगर निगम के कर दाताओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में अपनी आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। जोन 01, 02, 03, 04 व 05 में क्रमशः 14, 14, 28, 07 एवं 48 कुल 111 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिनका मौके पर ही निस्तारण
कराया गया। उदाहरण के लिए जोन 01 में श्रीमती प्रभावती देवी, मुहल्ला महादेव झारखण्डी टू० नं० 03 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 5040.00 था. जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 15120.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 15120.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट रहीं। इसी तरह भवन भवन स्वामी श्रीमती सोनमती देवी महादेव झारखण्डी टू० नं०
03 का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 3150.00 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक
मूल्यांकन 5040.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 5897.00 निर्धारित किया
गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन 02 में भवन संख्या 604एस का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 5040.00 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन रू0 10944.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 10944.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी।
इसी तरह भवन संख्या 128ई का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में रू0 4410.00 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा
इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन रू0 17336.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन
14860.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। जोन 03 में भवन संख्या 109टी का वर्तमान
वार्षिक मूल्यांकन 1080.00 था. जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 2268.00
निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 2268.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 395सी का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 5780.00 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन रू0 10368.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 8502.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। जोन 04 में भवन संख्या 258बी का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 2304.00 था. जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 17667.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन रू0 13904.00
निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या-178 डब्लू का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 4212.00 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 15120
निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 11910.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। जोन 05 में भवन संख्या 146 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 4234.00 था
जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 8294.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में
इनका वार्षिक मूल्यांकन रू0 19152.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 143 का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में रू0 1512.00 थी जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का
वार्षिक मूल्यांकन 4147.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 4234.00 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। उक्त शिविर में मुख्यालय पर दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त, विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कुमारी अनुष्का सिंह, जोनल अधिकारी जोन ओम प्रकाश यादव कर अधीक्षक जोन 03 एवं जोनल कार्यालय जोन 02 में नर्वदेश्वर पाण्डेय जोनल अधिकारी जोन 02, बी० के० लाल कर अधीक्षक जोन 02, जोन 04 में अविनाश प्रताप सिंह जोनल अधिकारी जोन 04. विपुल विक्रम राय कर अधीक्षक जोन 04, जोन 5 में संतोष कुमार मिश्रा जोनल अधिकारी जोन 05 एवं समस्त जोनो के राजस्व निरीक्षक, निरीक्षक श्रेणी-2, नायब मोहर्रिर, लिपिकगण की उपस्थिति में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।















