व्यापारी नेता बनार्जीऔर कपीस अग्रहरि के प्रयास से बरदहिया बाजार में लगीं दुकानें।

व्यापारी नेता बनार्जीऔर कपीस अग्रहरि के प्रयास से बरदहिया बाजार में लगीं दुकानें।

एसडीएम व सीओ सदर और ईओ खलीलाबाद ने जाम को देखते हुए दुकानों को लगाने का दिया निर्देश

संतकबीर नगर। पूर्वांचल में कपड़ों के मार्केट के लिए विख्यात बरदहिया में पटरी व्यवसायियों को हटाए जाने के निर्देश के बाबत आज स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गतिरोध को समाप्त किया। गतिरोध समाप्त होते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए उन्होंने व्यापारी नेताओं और जिला प्रशासन व पुलिस की प्रशंसा भी किए।
दरअसल, कई दशक से बरदहिया बाजार में व्यापार कर रहें व्यापारियों के लिए संकट का बदला उस समय छा गया जब व्यापारी नेताओं और जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी और अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी। इसी बीच बरदहिया बाजार के अध्यक्ष नंदलाल कसौधन ने प्रशासन से बरदहिया बाजार में पटरी पर दुकान लगेंगे या नहीं सवाल किया तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अतिक्रमण को देखते हुए पटरी पर व्यवसाय कर रहे दुकानदार को दुकान लगाने से साफ तौर पर मना कर दिया । इतने पर बरदहिया बाजार के सैकड़ों व्यवसाय की रोजी-रोटी पर संकट का बादल मंडराने लगा । व्यापारियों ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी से मिलकर अपनी -अपनी व्यथा बताएं। इतना ही नहीं व्यापारियों के लिए अनवरत संघर्ष करने वाले व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि और जिलाध्यक्ष कपीस चंद्र अग्रहरि से व्यापारियों ने गुहार लगाई । तत्पश्चात व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि और जिलाध्यक्ष कपीस अग्रहरि की अगुवाई में बरदहिया बाजार का नेतृत्व कर रहे दिलीप अग्रहरि के साथ उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या को त्वरित निवारण करने लिए व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मिला। जिसको लेकर आज बरदहिया बाजार में उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान और ईओ नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती की मौजूदगी में बरदहिया बाजार में दुकानों को एक बार फिर से लगाने का निर्देश दिया गया। हालांकि जाम की समस्या से भी लोगों को अवगत कराया गया ताकि राजगीरों को किसी प्रकार से जाम की समस्या से न जूझना पड़े। सभी व्यापारियों की समस्या निपटने के बाद व्यापरियों ने प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleगोरखपुर फूड विभाग की टीम ने नकली घी फैक्ट्री पर की छापेमारी।
Next articleबी०आई०टी०, गीडा, गोरखपुर में डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “Zonal Sports – 2024” का हुआ समापन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here