नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस-पीएसी के संयुक्त रेस्क्यू में सकुशल बाहर निकाला

नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान

पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस-पीएसी के संयुक्त रेस्क्यू में सकुशल बाहर निकाला

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूब रहे व्यक्ति की सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने व्यक्ति को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है और डूब रहा है। सूचना मिलते ही पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय और टीपी नगर चौकी प्रभारी संजय चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल को भी बुलाया गया।

पुलिस और पीएसी जवानों ने तत्काल नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछताछ की।

पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद से परेशान होकर उसने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस ने उसे समझाया-बुझाया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।

पुलिस की तत्परता और पीएसी बाढ़ राहत दल के संयुक्त प्रयास से समय रहते व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद की स्थिति में किसी भी तरह का आत्मघाती कदम उठाने के बजाय परिजनों, मित्रों या जिम्मेदार लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान करें।

रेस्क्यू अभियान में पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय, टीपी नगर चौकी प्रभारी संजय चंदेल, उपनिरीक्षक मृत्युंजय राय, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी आशीष मौर्य सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous articleस्वतंत्रता दिवस से पहले गोरखपुर में पुलिस का पैदल मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने नगर क्षेत्र का किया भ्रमण, सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
Next articleसूर्या के नौनिहालों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकली यात्रा, अमर शहीदों के बलिदान को किया नमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here