कोटेदार संघ ने बैठक मांगो का सौंपा ज्ञापन ।
सहजनवा।
आल इण्डिया फेयर प्राइजशाप फेडरेशन के तत्वावधान में सहजनवा तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने सोमवार को तहसील सभागार में बैठक किया।बैठक के बाद कोटेदार संघ तहसील के अध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अपने मांगों का मुख्यमंत्री के संबोधन का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सीएम के संबोधन का एसडीएम को दिए ज्ञापन ने कोटेदारों ने बताया शासन के मंशा के अनुरूप कोटेदार राशन वितरण कर रहे है।कारोना काल से पीएम अन्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क राशन वितरण कर रहे है।सभी कोटेदार इमानदारी से ई पास मशीन से वितरण कर रहे।जिसपर भारत सरकार ने प्रशस्तिपत्र भी दिया है।कोटेदारों को यूपी में 90रूपये प्रति कुंतल वितरण पर मिलता है।जबकि हरियाणा,केरल व गोवा में 200रूपये प्रति कुंतल मिलता है।गुजरात में बीस हजार मिनिमम देय की गारंटी दी जाती है।ऐसे में यूपी में भी कोटेदारो को अन्य प्रदेशो की भांति मानदेय दिया जाय ताकि महंगाई में वह अपना व परिजन का भरण पोषण कर सके।अगर उनकी मांग प्रदेश सरकार जल्द नहीं मानेगी।तो चार दिसंबर को लखनऊ स्थित जवाहर भवन का घेराव करेगें।खाद्य आयुक्त को अपने मांगों का ज्ञापन सौपेगें।जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में मनीष त्रिपाठी,शिव कुमार पांडेय,बेचन यादव,संजय यादव,अश्वनी सिंह,दौलतराम,लालचंद समेत अन्य कोटेदार मौजूद रहे।















