शिक्षाविद पंडित सूर्यनाथ चतुर्वेदी की मनाई गई पुण्यतिथि।

शिक्षाविद पंडित सूर्यनाथ चतुर्वेदी की मनाई गई पुण्यतिथि।

– पुरोहितों को दान और सैकड़ों गरीबों में अंगवस्त्र, नगदी व फलाहार हुआ वितरित 

संतकबीरनगर। शिक्षाविद पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की छठवीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को भिटहा गांव में मनाई गई। इस दौरान श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जरिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया।  

 

श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि उनकी प्रेरणा और संस्कारों की बदौलत शिक्षा को बेहतरी और सेवा बीड़ा उठाया है। युवाओं को शिक्षित करने की दिशा में संस्थान ने बड़ी भूमिका निभाई। जिले में जब शिक्षण संस्थानों की कमी थी उस दौरान उन्होंने संस्थान की स्थापना का संकल्प लिया। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि आज वह हमारे बीच नहीं है पर उनके जरिए किए गए कार्यों को आज याद किया जा रहा है। इस दौरा6 मौजूद क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों गरीब महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में अंग वस्त्र नकद धनराशि और फलाहार वितरित किया। इस दौरान शांति पाठ का आयोजन हुआ। इसी तरह से सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में पुण्यतिथि मनाई गई। जहां शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, रविनेश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, महेंद्र पासवान, साजिद, प्रधान गजेंद्र पांडेय, बृजेश चौधरी आदि मौजूद रहे। 

 

Previous articleश्रद्धाजंलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं।
Next articleडीएम ने गौशाला व मंदिर का किया स्थली निरीक्षण ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here