ब्लूमिंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती।
भव्य व सुंदर झाकी के साथ स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
एमडी पुष्पा चतुर्वेदी ने स्कूल परिसर में झाड़ू लगाकर शहरवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश
राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताएं मार्ग पर चलना जरूरी: एमडी पुष्पा चतुर्वेदी
संतकबीरनगर। ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच सहित प्रभादेवी शिक्षण संस्थान की सभी शाखाओं में 2 अक्टूबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर अपने निश्चित समय से झंडा रोहण किया। वहीं, बच्चों द्वारा बापू जी के गीतों सहित अन्य राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया l झंडारोहण के बाद प्रबंध निदेशिका की अगुवाई में गाजे -बाजे के साथ एक वृहद एवं मनोहारी झांकी निकाली गई । यह झांकी विद्यालय कैंपस से निकलकर विधियानी चौराहा होते हुए बनियाबारी हनुमान मंदिर के पास पहुंचा। जहां झाड़ू लगाकर साफ- सफाई किया गया । प्रभात फेरी पुनः झांकी मुखलिसपुर रोड होते हुए विद्यालय कैंपस में आकर समाप्त हुईं । इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जी कहा करते थे कि स्वच्छता भक्ति के बाद दूसरी सबसे बड़ी चीज है यही वजह है कि हर साल सरकार गांधी जयंती पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाती है lगांधी जी के सपने तभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति ,अहिंसा , सत्य सामानता ,महिलाओं का सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे l
प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के अलावा समाज में अहिंसा लोगों को सत्य की राह दिखाने समाज में हाशिए पर कर दिए गए लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का हक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई l ये दिन हमें गांधी जी के विचारों और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद करने का अवसर देता है। इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक विजय कुमार राय राजेश कुमार पांडे प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, रितेश त्रिपाठी ,नागेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ,प्रयाग नारायण शुक्ला विवेकानंद शुक्ला, सुशील तिवारी , नेहा राय ,डॉक्टर मीना सिंह प्रीति मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहेl

















