टैबलेट मिला तो खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे।
– सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 250 बच्चों में वितरित किया गया नि:शुल्क टैबलेट
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में मंगलवार को स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में विद्यार्थियों में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 250 विद्यार्थियों ने टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओपी पांडेय ने कहाकि सूर्या परिवार लगातार हर माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का काम कर रहा है। हर क्षेत्र में यहां के छात्रों का दबदबा कायम है। छात्र-छात्राओं को आज टैबलेट दिया गयाहै। इससे तकनीकि शिक्षा हासिल कर सकते है। पूर्व विधाायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहाकि छात्र-छात्राओं को हाईटेक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार का यह कदम बेहद सराहनीय है। छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए अपना लक्ष्य तय कर ले। आज का युग तकनीकि शिक्षा का युग है। ऐसे में टैबलेट का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करें। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ हर माध्यम में आगे बढाने का काम किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़े इसके लिए लगातार हर वर्ष की बात इस वर्ष भी निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 250 छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट दिया गया। इससे पूर्व अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, आशुतोष पांडेय, नितेश द्विवेदी, तपस्या रानी सिंह, बबिता पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।















