•पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में 01अक्टूबर को सूर्या इंटरनेशनल में होगा नि:शुल्क टैबलेट वितरण।
•बीते वर्षों की भॉति इस साल भी11वीं कक्षा के 250 छात्रों को मिलेगा टैबलेट,तैयारियॉ पूरी।
उत्तर प्रदेश । संत कबीर नगर
•••बीते वर्षों की भॉति इस साल भी 01 अक्टूबर (मंगलवार) यानी आज जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नि:शुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम पूर्वांचल के मालवीय की ख्यातिप्राप्त स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित होगा।कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव एमडी सविता चतुर्वेदी के हाथों छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किया जाना है।
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल खलीलाबाद में मंगलवार को नि:शुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।जिसमें स्कूल के 250 छात्र छात्राओं को टैबलेट देने का लक्ष्य है। संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के साथ ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना प्रबंधतंत्रत्र का मकसद है।इसके लिए हर साल 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित होता है। छात्रों को आधुनिक तकनीक की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से वर्षों से चली आ रही संस्थान की यह परंपरा लगातार जारी है। 1अक्टूबर यानि मंगलवार को संस्थान के संस्थापक एवं पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित है।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार छात्रों को तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नई तकनीकी से जुड़ने के लिए सभी छात्रों के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाता है।इसी को धयान में रखकर प्रबंधतंत्र ने यह निर्णय लिया था कि हर साल 11 वीं के छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किया जाएगा। और यह कार्यक्रम निरंतर वर्षों से जारी है।और आगे भी चलता रहेगा।















