मंत्री के मुकदमें से आरोपी सिपाही का नाम बाहर, छह के खिलाफ जार्च शीट पढ़े पूरी खबर।
– शादी समारोह में गए मंत्री संजय निषाद पर हुआ था जानलेवा हमला
– सात नामजद समेत कुछ अज्ञात पर दर्ज हुआ था हत्या के प्रयास का केस
– मंत्री ने खुद शपथ पत्र देकर सिपाही की नामजदगी बताई गलत
– कोर्ट से पांच आरोपियों को मिल चुकी है जमानत,एक आरोपी अभी जेल में
उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर….
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद पर हुए हमले के मामले में दर्ज मुकदमें में विवेचना से आरोपी सिपाही का नाम बाहर कर दिया गया। जबकि छह अन्य आरोपियों की संलिप्तता घटना में पाई गई। जिनके खिलाफ साक्ष्य संकलन कर पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित कर दिया। इस मामले में पांच आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी जेल में बंद है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव निवासी हरिराम निषाद की बेटी कविता की 21 अप्रैल 2024 को शादी थी। वहां देर रात मंत्री डॉक्टर संजय निषाद अपने कुछ समर्थकों के साथ साथ पहुंच गए। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मगहर से हरपुर बुदहट जाने वाले मार्ग के जनपद की सीमा में निर्माण कार्य न होने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने इसके लिए मंत्री के सांसद रहे बेटे प्रवीण निषाद पर टिप्पणी की। उसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बाद में मंत्री के समर्थक और ग्रामीण भिड़ गए। मारपीट की घटना में मंत्री घायल हो गए थे। मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव ने मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव, जय प्रकाश यादव उर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, पीएसी के सिपाही अभिषेक यादव, सुरेंद्र यादव,गजेंद्र यादव, सुभाष यादव और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना पहले एसआई पवन कुमार को मिली थी। बाद में विवेचना पूर्व कोतवाल आर के सिंह ने खुद ग्रहण करके शुरु की। उनके स्थानांतरण के बाद मुकदमें की विवेचना कोतवाल सतीश सिंह को मिली। पुलिस ने छह नामदज आरोपियों को जेल भेजा था। इस मामले में आरोपी जय प्रकाश उर्फ कवि जेल में बंद है। जबकि अन्य पांच आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
——————————————–
मंत्री ने खुद शपथ पत्र देकर सिपाही की नामजदगी बताई गलत
पुलिस की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन से मुकदमें में नामित आरोपी पीएसी के सिपाही अभिषेक यादव निवासी मोहम्मदपुर कठार, कोतवाली खलीलाबाद की घटना में संलिप्तता नही पाई गई। इसके संबंध में वादी मुकदमा मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव और खुद मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने एसपी और विवेचक को नामित आरोपी सिपाही का नाम दर्ज मुकदमें से उनमोचित करने के लिए शपथ पत्र दिया था। जिसके आधार पर आरोपी सिपाही अभिषेक यादव का नाम मुकदमें से बाहर कर दिया गया।
—————————————-
इन छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में प्रेषित की गई चार्जशीट
विवेचक कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमें की विवेचना से आरोपी राधेश्याम यादव,जयप्रकाश यादव उर्फ कवि, दुर्गविजय यादव,सुरेंद्र यादव,गजेंद्र यादव,सुभाष यादव की संलिप्तता घटना में पाई गई। इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित कर दिया गया। इस मुकदमें के पांच आरोपी जमानत पर बाहर है। जबकि एक आरोपी जय प्रकाश उर्फ कवि अभी जेल में बंद है।
— सतीश सिंह,
कोतवाल खलीलाबाद















