गोरखपुर में मनाया गया भव्य पोषण माह महोत्सव-
गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय मीना के निर्देशन में और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में भव्य पोषण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद रवि किशन शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला एवं गोरखपुर महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने शिरकत की। कार्यक्रम में इन अतिथियों द्वारा विभिन्न रेसिपी और रंगोली प्रतियोगिताओं का निरीक्षण भी किया गया।
पोषण महोत्सव में स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, रेसिपी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, टॉयथॉन और पोषण क्विज जैसे विभिन्न आयोजन किए गए, जिनमें विजेता आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा लाभार्थियों की गोदभराई और अन्नप्रासन किए गए। इसके साथ ही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण का संदेश दिया, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने भी विभिन्न गीतों और नृत्यों से सबका मन मोह लिया।रेसिपी और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से पोषण के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
रेसिपी प्रतियोगिता में पिपरौली परियोजना को प्रथम, खजनी परियोजना को द्वितीय, और शहर परियोजना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में उरुवा प्रथम, पिपरौली और कौड़ीराम द्वितीय तथा कैंपियरगंज तृतीय स्थान पर रहे। पोषण क्विज प्रतियोगिता में जंगल कौड़िया ने प्रथम, खजनी ने द्वितीय और बड़हलगंज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस महोत्सव में सांसद महोदय द्वारा पोषण संवर्धन में विशेष भूमिका अदा करने हेतु एस्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के निदेशक अतुल सराफ, राजश्री अस्पताल के डॉक्टर विवेक मिश्रा, संगम अस्पताल से डॉक्टर वाई सिंह, साईं अस्पताल से डॉ अमित पांडेय, बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका मोहित सक्सेना, ट्रैफिक पुलिस रामबृक्ष यादव को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पोषण महोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी विकास, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ALC, खंड विकास अधिकारी चरगावां, भूमि संरक्षण विभाग से डॉक्टर सलोनी राय, यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक सुरेश तिवारी व अरविंद भी उपस्थित रहे एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव कुमार मिश्र के नेतृत्व में बाल विकास विभाग के सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, लिपिक संवर्ग, सभी ब्लॉक समन्वयक एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की l
इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और सभी प्रतियोगियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।















