पैसे के लेन-देन में भांजे ने मामा पर किया हमला,घायल।

पैसे के लेन-देन में भांजे ने मामा पर किया हमला,घायल।

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर सात स्थित डेन्टल कालेज के पास रविवार को पैसे के लेन देन में भाजें ने मामा के उपर नुकिली हथियार से हमला कर घायल कर दिया।स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।जहा से डाक्टर गम्भीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।भांजे ने मामा पर साढे तीन लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है।सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर भांजे को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

       देवरिया कोतवाली क्षेत्र के हरपुर बभनी निवासी दुर्गेश पांडेय वर्तमान समय में कुङाघाट में रहकर बच्चों को पढाते है।सुबह झगहा थाना क्षेत्र के गहिरा पांडेय टोला निवासी भांजे के साथ कार से लखनऊ गये थे।लखनऊ गोमती रिवर फ्रन्ट एटीएम से पैसा निकाल कर किसी का हिसाब करने गये थे।दोपहर के करीब गीडा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास डेन्टल कालेज के पास भांजे ने मामा को पैसे के लेन-देन के मामले में कार से उतार दिया।फिर मामा ने भांजे को दो तीन तमाचा मार दिया और ड्राइवर सीट पर बैठ गये।कार में बगल की सीट पर बैठे भांजे ने नुकिली हथियार से सर पर हमला कर मामा को घायल कर कार से ढकेल दिया।गम्भीर रूप से घायल मामा का इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा है।सूचना पर एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव,सीओ गीडा प्रशाली गंगवार,प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह व चौकी इन्चार्ज विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।भांजे को हिरासत में ले लिया है।उसने पूछताछ में साढे तीन लाख मामा को लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।एसपी नार्थ ने कहा मामला संदिग्ध लग रहा है।जांच के बाद कारवाई की जायेगी।अभी तहरीर नही मिला है।

Previous articleभाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार के 132 वी जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
Next articleसीएम योगी जी ने बारिश से नुकसान पर तत्काल सहायता के दिए निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here